5 IAS अफसरों का ट्रांसफर…2 जिले के बदले कलेक्टर:अभिजीत को दुर्ग और अबिनाश को धमतरी कलेक्टर की जिम्मेदारी, विश्वदीप बनाए गए रायपुर निगम आयुक्त

0
29

छत्तीसगढ़ सरकार ने 5 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। दुर्ग और धमतरी जिले के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। अभिजीत सिंह को दुर्ग कलेक्टर और रायपुर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा को धमतरी कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं विश्व दीप को रायपुर निगम आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कुमार विश्वास रंजन रायपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाए गए हैं। रेना जमील को उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग को सचिव, लोक सेवा आयोग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव अन्वेष धृतलहरे ने आदेश जारी किया है। दुर्ग कलेक्टर रहीं ऋचा प्रकाश और धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव किया गया है। उनकी जगह पर नए कलेक्टरों की नियुक्ति की गई है। देखिए आदेश … ……………………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… छत्तीसगढ़ पुलिस में 4 ASP और 46 DSP का ट्रांसफर:रायपुर सिटी एडिशनल SP पटले हटाए गए, तारकेश्वर को मिली जिम्मेदारी, लांबा बनी उरला CSP छत्तीसगढ़ पुलिस के 4 एडिशनल एसपी रैंक के अफसरों और 46 DSP स्तर के अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। रायपुर सिटी एडिशनल SP लखन पटले को रायपुर से हटाकर कोरबा भेजा गया है। वहीं तारकेश्वर पटेल को ASP रायपुर शहर बनाया गया है। इसके अलावा उरला CSP पूर्णिमा लांबा को बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here