छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्नैक कैचर्स की टीम 5 अजगरों का रेस्क्यू किया है। पांचों अजगर एक साथ किसान के खेत में निकले थे। खेत में दरार पड़े बिलों में घुस रहे थे। रेस्क्यू टीम ने करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा। मामला पुसौर ब्लॉक के जामपाली गांव का है। जानकारी के मुताबिक पकड़े गए अजगर करीब 15-15 किलो ग्राम के हैं। इनके लंबाई 8-10 फीट की है। सभी अजगर बहुत फुर्तीले थे। खेत में पानी घुसने की वजह से बाहर निकले थे। खेत में शिकार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे। स्नैक कैचर्स की टीम को देखकर इधर-उधर तेजी से भाग रहे थे। स्नैक कैचर्स की टीम को फुफकार कर डराने की कोशिश की। इसके पहले भी रायगढ़ में अजगर के 21 बच्चे मिले थे। अजगर के बच्चों को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया था। इस रिपोर्ट में पढ़िए कितने प्रकार के अजगर होते हैं, कैसे बचाव करें, क्या करें और क्या न करें ? अजगर के रेस्क्यू की तस्वीरें देखिए जानिए अजगर कब निकले और कैसे रेस्क्यू किया गया ? दरअसल, रायगढ़ जिले में के पुसौर ब्लॉक के जामपाली गांव में चित्रसेन चौहान का खेत है। चित्रसेन चौहान रोजाना खेत जाते हैं। खेत में पानी डाल रहे थे, तभी उन्हें एक साथ 5 अजगर दिखे। अजगरों को देखकर वह घबरा गए। ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जामपाली गांव में एक साथ 5 अजगर निकले की वजह से ग्रामीण डरने लगे। खेतों में जाने से घबरा रहे थे। ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकालकर पकड़ने की डिमांड की। ऐसे में गांव के अन्य ग्रामीण युवाओं ने स्नैक रेस्क्यू टीम को कॉल किया। अजगर खेत के मेड़ में बने बिल में घुस गए किसान चित्रसेन चौहान ने बताया कि स्नैक रेस्क्यू फाउंडेशन की टीम के अजय सिंह, आयुष, प्रियांशु और उनकी टीम मौके पर पहुंचे। अजगर बहुत फुर्तीले थे। जैसे ही टीम ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की। अजगर खेत के मेड़ में बने बिल में घुस गए। अजगरों की लंबाई 8-10 फीट थी। पकड़ने के दौरान अजगर गुस्से से फुफकार भी रहे थे। रेस्क्यू टीम को डरा रहे थे। करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगरों को पकड़ लिया गया। बोरियों में डाला गया और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है। नवापाली इलाके के जंगल में अजगरों को छोड़ा गया स्नैक रेस्क्यू फाउंडेशन के अजय सिंह ने बताया कि अजगरों को पकड़ने में सुबह 11 बजे से दोपहर लगभग साढ़े 3 बज गए। काफी मशक्कत के बाद सभी अजगर का रेस्क्यू किया गया। किसी तरह अजगरों का रेस्क्यू किया गया। उन्हें नवापाली क्षेत्र की ओर जंगल में खुले स्थान में सुरक्षित छोड़ा गया है। रायगढ़ जिले के ननसियां गांव में 21 अजगर एक साथ मिले थे 6 महीने पहले बारिश के मौसम में जिले के ननसियां गांव में अजगर के 21 अंडे एक ही जगह पर देखने को मिले थे, जिसके बाद उसमें से 21 अजगर एक साथ जन्में। अंडा मिलने ते बाद एनिमल सेवा समिति ने अपनी निगरानी में रखा था। बच्चे निकलने के बाद गांव के पास पहाड़ के नीचे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा दिया गया था। अब पढ़िए ग्राफिक्स के जरिए जानिए अजगरों के बारे में…. …………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… 21 अंडों से निकले अजगर…पहाड़ पर छोड़ा गया VIDEO:रायगढ़ एनिमल सेवा-समिति ने खेत में अजगर का किया रेस्क्यू, अंडों को निगरानी में रखे थे रायगढ़ जिले के ननसियां गांव में कुछ दिन पहले एक बड़े अजगर का रेस्क्यू किया गया था। अजगर के 21 अंडे भी मिले थे, जिन्हें रायगढ़ एनिमल सेवा समिति ने अपनी निगरानी में रखा था। अब इन अंडों से 21 अजगर के बच्चे निकल आए हैं। जिन्हें सोमवार को गांव के पास पहाड़ के नीचे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया। पढ़ें पूरी खबर…
