8वीं के बच्चों की बेरहमी से पिटाई:टॉयलेट ठीक से साफ न करने पर हॉस्टल मॉनीटर ने पीटा, गुस्साए पेरेंट्स ने हॉस्टल प्रशासन पर सवाल उठाए

0
5

महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां कक्षा 8 के 12 बच्चों को 21 साल के एक हॉस्टल मॉनिटर ने टॉयलेट साफ न करने पर डंडे से बुरी तरह पीटा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी का नाम गंगाराम पथारा है। शुक्रवार को उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया और दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। वह इसी स्कूल का पुराना छात्र था, लेकिन इस समय पास के एक ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ रहा था। उसे स्कूल हॉस्टल में रहने और मॉनिटर की भूमिका निभाने की अनुमति दी गई थी। टॉयलेट ठीक से साफ न करने पर की पिटाई घटना तब सामने आई जब कुछ बच्चों ने अपने साथियों को बताया कि मॉनिटर ने उन्हें इसलिए पीटा क्योंकि उन्होंने टॉयलेट ठीक से साफ नहीं किया था। ये 12 बच्चे पालघर के तलासरी इलाके में स्थित एक प्राइवेट ट्राइबल रेजिडेंशियल स्कूल में पढ़ते हैं। उनके माता-पिता इस घटना से बेहद गुस्से और सदमे में हैं। वे सवाल उठा रहे हैं कि— इस बीच पालघर से ही एक और दुखद खबर आई है। वाडा तालुका के एक आश्रम स्कूल में 8 अक्टूबर की रात दो नाबालिग छात्रों, जिनकी उम्र 14 और 15 साल थी, ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों नौवीं और दसवीं कक्षा में पढ़ते थे और एक ही गांव, मोकहाड़ा के रहने वाले थे। उनकी मौत से स्थानीय समुदाय में दहशत है। आत्महत्या की वजह अब तक साफ नहीं हुई है। ————————- ऐसी ही और खबरें पढ़ें… इम्यून सिस्टम पर रिसर्च को फिजिक्स-केमिस्ट्री और मेडिसिन में नोबेल:3-3 साइंटिस्ट्स को मिला सम्मान, जानें केमिस्ट्री की खोज का हैरी पॉटर की हरमाइनी से कनेक्शन 2025 के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है। फिजियोलॉजी या मेडिसिन (चिकित्सा), फिजिक्स (भौतिकी), केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) और शांति के विजेताओं के नाम घोषित हो चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here