सीहोर जिले के पीलूखेड़ी में ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई और 16 लोग घायल हुए। घायलों को श्यामपुर स्वास्थ्य केंद्र से भोपाल रेफर किया गया। सभी श्रद्धालु कथा सुनकर लौट रहे थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।
