कोरबा में मंत्री राम-विचार नेताम को महिलाओं ने बनाया बंधक:फ्लोरा मैक्स कपंनी ने की 500 करोड़ की ठगी, समाधान की कर रही मांग

0
75

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री राम विचार नेताम को कोरबा में महिलाओं ने बंधक बना लिया है। मंत्री नेताम एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने कोरबा पहुंचे थे। फ्लोरा मैक्स कंपनी की ठगी से पीड़ित लगभग 500 महिलाएं अपनी मांगों को लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गई। महिलाएं अपनी लंबित समस्याओं और फ्लोर मैक्स प्रकरण से जुड़े मुद्दों को लेकर मंत्री से तुरंत समाधान की मांग करने लगीं। कार्यक्रम स्थल पर महिलाएं मंत्री से बात करने की जिद पर अड़ गईं मंत्री के काफिले को महिलाओं ने कार्यक्रम स्थल पर ही रोक दिया। महिलाओं का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का हल नहीं निकलता, वे मंत्री को यहां से जाने नहीं देंगी। खबर अपडेट हो रही है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here