इंदौर शहर में रविवार को आयोजित सनाढ्य ब्राह्मण सभा के परिचय सम्मेलन में मप्र सरकार के परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पं. विष्णु राजोरिया ने घोषणा की है कि अब चार संतानें पैदा करने वाले ब्राह्मण समाज के युगलों को बोर्ड की ओर से एक लाख रुपये की राशि भेंट की जाएगी।
