कल मकर संक्रांति पर कर लें ये 5 काम, घर में कभी नहीं होगी धन की किल्लत

0
42
 हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। सूर्य देव का धनु राशि से निकालकर मकर राशि में प्रवेश करते ही मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है। सूर्य का धनु राशि से निकालकर मकर में जाने से खरमास भी खत्म हो जाता है और मांगलिक कार्य शुरु हो जाते है। इस साल 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति है। धन, सुख-संपत्ति की प्राप्ति के लिए आप मकर संक्रांति दिन ये उपाय कर सकते हैं। ऐसा करने से धन-धान्य के भंडार भरा रहता है।
मकर संक्रांति 2025 के उपाय
स्नान
 मकर संक्रांति के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र नदियों में स्नान करना चाहिए। इस दिन बिना स्नान किए अन्न का ग्रहण भी नहीं किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन सुबह जल्दी उठकर नदी में स्नान करने से पुण्य प्राप्त होता है।
सूर्यदेव को अर्घ्य दें
मकर संक्रांति के दिन स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें। तांबे के लौटे में जल भरकर उसमें, अक्षत, तिल और लाल फूल डालकर सूर्यदेव को जल अर्घ्य दें। जब आप सूर्य को जल अर्पित कर रहे हैं तो आप बीज मंत्र ‘ऊँ घृणि सूर्याय नमः’ का जाप करें। ऐसा करने से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
दान-पुण्य करें
इस दिन आप स्नान करने के बाद अपने क्षमतानुसार अन्न और धन का दान कर सकते हैं। मकर संक्रांति के दिन काली उड़द, काला तिल, चावल, दाल गेहूं और बाजरा जैसे अनाज का दान करना सर्वोत्तम माना जाता है। इस दिन आप चाहे तो गरीबों को खिचड़ी बनाकर खिला सकते हैं।
खिचड़ी का भोग
इस दिन देवी-देवताओं को खिचड़ी का भोग जरुर लगाना चाहिए। इस दिन गुड़, तिल रेवड़ी और गजक का प्रसाद बांटा जाता है।
श्री विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा
मकर संक्रांति के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-आराधना करना सबसे उत्तम माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन शनिदेव की पूजा भी की जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here