आदर जैन ने गोवा में मंगेतर अलेखा से रचाई शादी:​​​​​​​क्रिश्चिन रीति-रिवाजों से हुई शादी में शामिल हुए कपूर खानदान के सदस्य, सामने आईं तस्वीरें

0
174

करीना, करिश्मा और रणबीर के कजिन आदर जैन ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और मंगेतर अलेखा से शादी कर ली है। कपल की शादी गोवा में हुई थी, जिसमें उनके चंद दोस्त और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए थे। क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से हुई इस शादी की झलक अब सामने आ चुकी है। करिश्मा कपूर, नीतू कपूर इस शादी का हिस्सा बनीं। देखिए आदर जैन और अलेखा की शादी की तस्वीरें- आदर जैन की कजिन करिश्मा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम से आदर जैन और अलेखा की शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने कपल की तस्वीर पोस्ट कर लिखा है, सिर्फ प्यार। वहीं नीतू सिंह ने भी आदर जैन की शादी से फैमिली फोटो शेयर की है। तस्वीर में कपूर खानदान से करिश्मा कपूर, रीमा जैन, ऋतु नंदा, अरमान जैन उनकी पत्नी अनीसा जैन, नीतू कपूर नजर आए हैं। बताते चलें कि आदर जैन का 23 नवंबर को लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी से रोका हुआ था। कपल के रोका सेरेमनी की तस्वीरें सुर्खियों में थीं। इस दौरान करीना कपूर, करिश्मा कपूर और रणबीर ने अपनी भाबी की आरती उतारकर उनका स्वागत किया था। तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद आदर जैन को अलेखा आडवाणी के साथ पहली बार करीना की दिवाली पार्टी में देखा गया था। दोनों ने पैपराजी को पोज भी दिया था। इसके कुछ दिन बाद ही आदर ने एक पोस्ट के जरिए अलेखा के साथ अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अलेखा का हाथ थामे हुए एक तस्वीर शेयर की थी। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था- मेरी जिंदगी की रोशनी। राज कपूर के नाती हैं आदर जैन आदर रीमा जैन और मनोज जैन के बेटे हैं। रीमा जैन दिवंगत राज कपूर की बेटी हैं। कपूर खानदान से ताल्लुक रखने के नाते उनका रुझान भी हमेशा फिल्मों की तरफ रहा और एक्टिंग की ही करियर ऑप्शन के तौर पर चुना। आदर ने 2017 में कैदी बैंड के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो फिल्म मोगुल और हैलो चार्ली में दिखे। हालांकि आदर की तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here