मध्य प्रदेश में फेक पोर्टल्स से जारी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र नकली हैं। वैधानिक प्रमाण पत्र केवल सरकारी वेबसाइट https://dc.crsorgi.gov.in/ पर बनवाएं। यदि ऑनलाइन कठिनाई हो, तो संबंधित पंजीयन इकाई जैसे नगर परिषद, ग्राम पंचायत या छावनी बोर्ड में आवेदन करें। अन्य स्रोत से बने प्रमाण पत्र मान्य नहीं होंगे।
