कचरा जलाने वाले संयंत्र के ऊपर लगे निगरानी उपकरण से पल-पल की प्रदूषण की स्थिति पता चलेगी। इसके अतिरिक्त प्रदूषण नियंत्रण मंडल (पीसीबी) की ओर से 30 वर्ष तक पर्यावरणीय प्रभाव का आकलन किया जाएगा। सैंपल लेकर जांच की जाएगी कि प्रदूषण के कारक बढ़ तो नहीं रहे हैं। पीथमपुर में कचरा जलाने के विरोध के बाद सरकार पूरी सावधानी बरत रही है।
