उज्जैन के महाकाल मंदिर में लड्डू प्रसाद की कमी की बात सामने आई है। इसके चलते यहां देश भर से आने वाले भक्तगणों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। महाकाल मंदिर प्रशासक अनुकूल जैन कहते हैं कि लड्डू प्रसाद की कमी संबंधी जानकारी मिली है। व्यवस्थाओं में जल्द सुधार किया जाएगा।
