मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार निवेशकों को हर संभव सुविधा देने की कोशिश कर रही है। सरकार अपनी तरफ से कोई कमी नहीं छोड़ रही है, लेकिन निवेशकों को यह छूट भी दी जा रही है कि वे निवेश का प्रस्ताव करने के बाद यदि किसी भी कारण से पीछे हटना चाहे, तो ऐसा कर सकते हैं।
