किरणदेव सिंह फिर चुने गए छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष:राष्ट्रीय महामंत्री तावड़े ने किया ऐलान, चुनाव अधिकारी बोले- 3 सेट के नामांकन में एक ही नाम

0
140

किरणदेव सिंह छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष फिर से चुने गए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने इसका ऐलान कर दिया है। देर रात वो रायपुर पहुंचे। खुद किरणदेव ने ही एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। साथ में प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन भी मौजूद थे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के इस चुनाव को नौटंकी बता रही है। गुरुवार रात पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके लिए चुनाव अधिकारी बनाए गए खूबचंद पारख ने बताया कि 3 सेट में नामांकन आए हैं। तीनों में किरणदेव सिंह का ही नाम था। चुनाव अधिकारी खूबचंद पारख ने प्रक्रिया के बारे में बताया कि किसी व्यक्ति को अध्यक्ष बनने के लिए 3 बार का सक्रिय सदस्य होना जरूरी है। 30 प्रस्तावक थे, केवल किरणदेव सिंह के नाम पर नामांकन जमा हुआ था। दावेदारों ने नहीं दिया नाम धरमलाल कौशिक, नारायण चंदेल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदार माने जा रहे थे। दावेदारी की खबरों से ये नेता इनकार भी नहीं कर रहे थे और खुले तौर पर कुछ स्वीकार भी नहीं कर रहे थे। जब नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई तो दोनों ही नेता मंच पर किरणदेव से हाथ मिलाते दिखे, दोनों ने अपने नाम आगे नहीं किए। क्यों दोहराए गए किरणदेव कांग्रेस बोली- चुनाव के नाम पर नौटंकी कांग्रेस की ओर से सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया को लेकर कहा- ये है भाजपा का आंतरिक लोकतंत्र है, जहां पर चुनाव के नाम पर नौटंकी होती है। किरणदेव भारतीय जनता पार्टी के अकेले उम्मीदवार हैं, जिन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन किया। बड़े-बड़े लोगों के नामांकन फॉर्म लेने की चर्चा रही, लेकिन किसी को भी नामांकन नहीं भरने दिया गया। अकेले किरणदेव की पर्ची ऊपर से आई उनका नामांकन किया गया। मतलब चुनाव की नौटंकी भारतीय जनता पार्टी ने की। राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी जब चयन किया गया तो जेपी नड्डा ने कब नामांकन भरा? कौन चुनाव अधिकारी था? किसके सामने नामांकन भरा? किस दिन नामांकन भरा? किसी को नहीं पता और जेपी नड्डा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दोबारा निर्वाचित हुए थे। ………………………….. छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… टीएस सिंहदेव बोले – लखमा अनपढ़ लेकिन नासमझ नहीं: कहा- फाइलों में डील नहीं होती, सरकार किसी की भी हो 19-20 होता ही है शराब घोटाला मामले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी हुई है। अरेस्ट होने के बाद लखमा ने अपने अनपढ़ होने का हवाला देते हुए कहा कि अफसरों ने जहां बोला वहां साइन कर दिया। जिसे लेकर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि फाइलों में कोई डील नहीं होती। जिसे भ्रष्टाचार या कमीशन कहा जा रहा है, अगर ये होता है। तो इसे फाइल में कोई नहीं लिखता कि किसका कितना हिस्सा होगा। पढ़ें पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here