राज्य निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आचार संहिता लागू हो गई है। नगरीय निकाय चुनाव 11 फरवरी को एक चरण में, जबकि पंचायत चुनाव 17, 20, और 23 फरवरी को तीन चरणों में होंगे। नामांकन 22 और 27 जनवरी से शुरू होगा।
