करेंट अफेयर्स 21 जनवरी:धनंजय शुक्ला ICSI के अध्यक्ष बने; एंटिटी लॉकर पोर्टल लॉन्च हुआ

0
43

ट्रम्‍प एडमिनिस्‍ट्रेशन में 6 भारतीय शामिल हुए। एंजेल वन फिनटेक कंपनी ने अम्बरीश केंघे को अपना नया CEO नियुक्त किया। वहीं, केंद्र सरकार ने पीएम-जनमन पर जिलाधिकारियों का एक राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं… इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. ट्रम्प अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बने: डोनाल्ड ट्रम्प 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बने। 2. ट्रम्‍प एडमिनिस्‍ट्रेशन में 6 भारतीय शामिल: ट्रम्‍प एडमिनिस्‍ट्रेशन में 6 भारतीय मूल के शामिल हैं – विवेक रामास्वामी, कश्यप काश पटेल, जय भट्टाचार्या, श्रीराम कृष्णन, हरमीत ढिल्लों और ऊषा वांस। अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT) 3. ICSI ने 2025 के लिए धनंजय शुक्ला को अध्यक्ष चुना: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने धनंजय सिंह को अध्यक्ष और पवन जी चंदक को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। 4. एंजेल वन ने अम्बरीश केंघे को अपना नया CEO नियुक्त किया: भारत के लीडिंग फाइनेंस सर्विस प्लेटफॉर्म्स में से एक, एंजेल वन ने अम्बरीश केंघे को अपना चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया है। नेशनल (NATIONAL) 5. भारत सरकार ने ‘एंटिटी लॉकर’ पोर्टल लॉन्च किया: भारत सरकार ने 20 जनवरी को एफिशिएंट बिजनेस डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट के लिए ‘एंटिटी लॉकर (Entity Locker)’ पोर्टल लॉन्च किया है। 6. केंद्र ने पीएम-जनमन पर जिलाधिकारियों का एक राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया: केंद्र सरकार ने आज, 21 जनवरी को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) पर जिलाधिकारियों का एक राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया। स्टेट इन न्यूज (STATE IN NEWS) 7. दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर 699 प्रत्‍याशी मैदान में: दिल्‍ली में 70 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नाम वापस लिए जाने के बाद कुल 699 प्रत्‍याशी मैदान में रह गए हैं। 8. हिमाचल के मनाली में विंटर कार्निवल शुरू: हिमाचल के कुल्लू जिले के मशहूर पर्यटन स्थल मनाली में 20 जनवरी से विंटर कार्निवल शुरू हो गया है। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 21 जनवरी का इतिहास: पिछले दिनों के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें… करेंट अफेयर्स 20 जनवरी: व‌र्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की 55वीं वार्षिक बैठक शुरू; CRPF के महानिदेशक बने ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह लोकसभा स्पीकर ने 85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का उद्घाटन किया। खो-खो की पहली वर्ल्ड चैंपियन बनी भारत की मेंस-विमेंस टीम। वहीं, ‘विक्टर एक्सेलसेन’ और ‘आन से-यंग’ इंडिया ओपन बैडमिंटन 2025 के चैंपियन बने। पढ़ें पूूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here