मप्र विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने धार्मिक स्थलों पर शराबबंदी को प्रोपेगेंडा बताते हुए सरकार पर कालाबाजारी बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने मुरैना के धार्मिक स्थलों पर शराबबंदी न होने पर सवाल उठाया। कटारे ने भाजपा नेताओं पर अवैध रेत उत्खनन और शराब माफिया को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया।
