Vastu Tips: क्रिस्टल या लकड़ी कछुआ को घर पर रखने से आती है सुख-शांति, जानिए किस दिशा में रखें

0
94
वास्तु शास्त्र में कुछआ को घर पर रखना काफी शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में कछुए को सकारात्मक ऊर्जा, सुरक्षा, समृद्धि और दीर्घायु का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इस सही दिशा में लगाने से घर में तरक्की बढ़ जाती है। 
किस दिशा में रखें धातु का कछुआ
घर में किसी भी मेटल या धातु का कछुआ रखते हैं तो उसके लिए सबसे शुभ दिशा उत्तर दिशा है। ज्योतिष के अनुसार, उत्तर दिशा कुबेर की होती है। इस दिशा में धातु का कछुआ रखने से धन, समृद्धि और वित्तीय स्थिरता बनी रहती है। इसके साथ ही घर से नकारात्मक उर्जा दूर होती है।
क्रिस्टल का कछुआ किस दिशा में रखें
अगर आपके घर में क्रिस्टल का कछुई हैं, तो आप इसे दक्षिण-पश्चिम दिशा में रख सकते हैं। इस दिशा में क्रिस्टल कछुआ रखने से यह दिशा प्रेम, संबंध और स्थिरता का प्रतीक मानी जाती है। क्रिस्टल का कछुआ रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और घर के लोगों की सेहत अच्छी बनी रहती है।
लकड़ी का कछुआ रखने की सही दिशा
अगर आपके घर में लकड़ी का कछुआ रखते हैं तो यह आपको दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। यह दिशा नए आरंभ और पारिवारिक सौहार्द्र का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, लकड़ी का कछुआ रखने से व्यक्तिगत और पेशेवर विकास होता है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here