धमतरी में भाजपा के नगर पंचायत प्रत्याशियों की लिस्ट:5 नगर पंचायत में 4 महिला अध्यक्ष सहित 27 महिला वार्ड पार्षद उम्मीदवार घोषित

0
212

छत्तीसगढ़ के धमतरी में भारतीय जनता पार्टी ने नगर पंचायत चुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष ने देर शाम को यह घोषणा की। पार्टी ने 5 नगर पंचायतों के लिए कुल 75 वार्डों में अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। महिला प्रतिनिधित्व को बढ़ावा देते हुए, भाजपा ने 5 नगर पंचायतों में से 4 में महिला अध्यक्ष पद के उम्मीदवार उतारे हैं। इसके अलावा, 75 वार्डों में से 27 वार्डों में महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। यह निर्णय संभाग चयन समिति की अनुशंसा के बाद लिया गया। जिला अध्यक्ष प्रकाश वैश ने बताया कि यह सूची मंडल जिला, संभाग चयन समिति की अनुशंसा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति के बाद जारी की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष उम्मीदवारों के ये है नाम भाजपा की ओर से जारी की गई लिस्ट में नगर पंचायत अध्यक्ष उम्मीदवारों में नगर पंचायत कुरूद (अनारक्षित महिला) से मुक्ति ज्योति भानु चंद्राकर, नगर पंचायत भखारा (अनारक्षित महिला) ज्योति हरख जैन, नगर पंचायत मगरलोड (अनारक्षित महिला) से कविता भवानी यादव, नगर पंचायत आमदी (अनारक्षित महिला) से ज्योति मुरलीधर साहू, नगर पंचायत नगरी (अनारक्षित महिला) से बलजीत सतनाम छाबड़ा है। सूची जारी होने के बाद उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। भाजपा की इस घोषणा से स्थानीय स्तर पर महिला नेतृत्व को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, जो पार्टी की महिला सशक्तिकरण की नीति को भी दर्शाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here