मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya Date Time 2025) 29 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान का बड़ा महत्व है। अगर कोई नदियों में स्नान करने नहीं जा पा रहा, तो उसे इस दिन गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए। मौनी अमावस्या पर पितरों को तर्पण और इनका आशीर्वाद पाने के लिए काले तिल से तर्पण करना चाहिए।
