गणतंत्र दिवस के लिए रायपुर में कई रूट डायवर्ट:सरगुजा में CM साय फहराएंगे तिरंगा; वीरता पदक, विशिष्ट सेवा, सराहनीय सेवा पदक की भी घोषणा

0
41

देशभर में आज गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में राज्यपाल रामेन डेका तिरंगा फहराएंगे। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इधर, दिल्ली में होने वाले आयोजन में छत्तीसगढ़ की झांकी दिखेगी। यह झांकी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर, पारंपरिक लोक जीवन और रामनामी समुदाय की अनोखी पहचान को खूबसूरती से दर्शाती है। वहीं रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में भी यातायात पुलिस ने एंट्री गेट और पार्किंग व्यवस्था तय कर दी है। इसके अलावा कुछ रास्तों को डायवर्ट भी किया गया है। मुख्यमंत्री साय का 26 जनवरी का कार्यक्रम रायपुर के इन रास्तों से होगी कार्यक्रम स्थल में एंट्री- लाल कार पास धारी वाहन: जिन अतिथियों को लाल वाहन पास होंगे वे अपने वाहन से PWD चौक- छत्तीसगढ़ कॉलेज चौक- कुन्दन पैलेस- PWD कॉलोनी होते हुए एम.टी. वर्क्स शॉप गेट से एंट्री कर वायरलेस ऑफिस के सामने से होकर मंच के पीछे स्थित VIP पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर सकेंगे। हरा पास धारी वाहन: हरे पास धारी वाहनों के लिए सेन्ट पॉल स्कूल ग्राउंड में पार्किंग बनाई गई है। ये वाहन चालक गाड़ियों को स्कूल पार्किंग में रखकर पैदल पुलिस लाइन RI गेट से एंट्री करेंगे। स्कूल बसों का मार्ग और पार्किंग: परेड ग्राउंड में छात्र/छात्राओं और अन्य संस्थाओं के प्रतिभागियों को लेकर आने वाली बसें पुलिस लाइन पिछला गेट (धमतरी गेट) में छात्र-छात्राओं को उतार कर परिक्रमा पथ पार्किंग विवेकानंद सरोवर में बसों को पार्क करेंगे। सिद्वार्थ चौक/पुरानी बस्ती की ओर आने वाले बिना पास धारी वाहन- इस रास्ते से आने वाले वाहन चालक जिनके पास किसी प्रकार कार पास नहीं होगा वे अपने वाहन परिक्रमा पथ पार्किंग विवेकानंद सरोवर में अपना वाहन पार्क कर पुलिस लाइन धमतरी गेट से पैदल परेड ग्राउंड में एंट्री करेंगे। यहां पार्किंग बैन होगी कार्यक्रम के चारों ओर रोड पर सभी प्रकार के वाहनों का पार्किंग बैन रहेगा।
मीडिया ओबी वैन पुलिस लाइन धमतरी गेट होकर प्रवेश करेगा और हेलीपेड के बगल में पार्किंग होगी। इन रास्तों में होगा ट्रैफिक डायवर्ट पेन्सनबाड़ा चौक, PWD चौक और महिला थाना चौक से पुलिस लाइन की ओर केवल परेड में शामिल होने वाले और परेड देखने वाले वाहनों को ही एंट्री दी जाएगी। पुलिस ने अपील की है कि इस रास्ते से होकर गुजरने वाले वाहन चालक कार्यक्रम खत्म होने तक वैकल्पिक रास्तों से होकर आना-जाना करेंगे। 16 टुकड़ियां होंगी शामिल इस साल की परेड का नेतृत्व हर्षित मेहर (IPS) करेंगे। इनके नेतृत्व में 16 टुकड़ियां आकर्षक मार्च पास्ट करेगी। सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, सशस्त्र सीमा बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की पुरुष और महिला प्लाटून शामिल होंगी। साथ ही छत्तीसगढ़ पुलिस, नगर सेना की पुरुष और महिला प्लाटून और एनसीसी की बालक और बालिका प्लाटून के साथ पुलिस बैंड प्लाटून भी मार्च पास्ट में शामिल होंगी। इस बार तेलंगाना पुलिस की टीम परेड में शामिल होगी। 32 अधिकारी-कर्मचारियों का होगा सम्मान स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्यपाल डेका करीब 32 पुलिस के अधिकारी और कर्मचारियों का सम्मान करेंगे। इनमें पुलिस वीरता पदक, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक, सराहनीय सेवा के लिए और सराहनीय सुधार सेवा के लिए पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। वीर बालक पुरस्कार से 3 बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। इन्हें मिलेगा पुलिस वीरता पदक विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक- सराहनीय सेवाओं के लिए पदक- कौन मंत्री कहां फहराएंगे तिरंगा केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू कोरबा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव रायगढ़, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दुर्ग, मंत्री रामविचार नेताम सूरजपुर, मंत्री दयालदास बघेल महासमुंद, मंत्री केदार कश्यप दंतेवाड़ा, मंत्री लखन लाल देवांगन जशपुर में ध्वजारोहण करेंगे। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मंत्री ओपी चौधरी बिलासपुर, मंत्री टंकराम वर्मा राजनांदगांव एवं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बलरामपुर जिला मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगी। सांसद और विधायक इन जिलों में करेंगे ध्वजारोहण इसी तरह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल धमतरी, सांसद विजय बघेल कबीरधाम, सांसद संतोष पांडेय गरियाबंद, सांसद चिंतामणि महाराज कोरिया, सांसद रूपकुमारी चौधरी बलौदाबाजार, सांसद राधेश्याम राठिया जांजगीर-चांपा, सांसद कमलेश जांगड़े खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, सांसद महेश कश्यप कांकेर में ध्वजारोहण करेंगे। सांसद भोजराज नाग सुकमा, सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह कोंडागांव, विधायक लता उसेंडी नारायणपुर, विधायक गुरू खुशवंत साहेब बेमेतरा, विधायक गोमती साय मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची सारंगढ़-बिलाईगढ़ ध्वजारोहण करेंगे। विधायक ललित चंद्राकर बालोद, विधायक पुन्नूलाल मोहले सक्ती, विधायक अमर अग्रवाल मुंगेली, विधायक अजय चंद्राकर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और विधायक किरण देव बीजापुर जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here