24 घंटे में बदला गरियाबंद का प्रत्याशी:BJP ने प्रशांत की जगह रिखीराम यादव को दिया टिकट, देखिए 47 नगर पालिका के प्रत्याशियों की लिस्ट

0
142

छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने 47 नगर पालिका अध्यक्ष उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव की ओर से यह नाम जारी किए गए हैं। वहीं भाजपा ने 24 घंटे के भीतर गरियाबंद नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए घोषित उम्मीदवार को बदल दिया है। अधिवक्ता प्रशांत मानिकपुरी की जगह रिखीराम यादव को उम्मीदवार बनाया है। रिखीराम का नाम पहले पैनल में भी था, लेकिन जब दूसरे नाम की घोषणा हुई तो चर्चाएं तेज हो गईं। बताया जा रहा है कि नाम को लेकर पार्टी के नेताओं को संघ की नाराजगी का सामना करना पड़ा। इसके बाद प्रत्याशी को बदला गया है। देखिए लिस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here