खंडवा के कसरावद गांव में गणतंत्र दिवस पर सहभोज में खीर, पुड़ी और हलवा खाने के बाद 40 बच्चे फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। 25 बच्चे अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। डॉक्टरों ने बताया कि किसी की हालत गंभीर नहीं है।
