महू में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महाकुंभ में गंगा स्नान पर बयान दिया है जिस पर विवाद छिड़ गया है। खरगे ने कहा कि गंगा में डुबकी से गरीबी दूर नहीं होगी। उन्होंने बीजेपी पर धर्म के नाम पर शोषण का आरोप लगाया। बीजेपी ने पलटवार करते हुए इसे सनातन आस्था का मजाक बताया और बयान को शर्मनाक कहा।
