Mulank 6: इस मूलांक का मां लक्ष्मी से होता है विशेष संबंध, सौंदर्य और आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं मालिक

0
46

ज्योतिष शास्त्र में मूलांक का विशेष महत्व होता है। मूलांक व्यक्ति की जन्मतिथि के अंकों को जोड़कर निकाला जाता है। बता दें कि मूलांक 6 शुक्र ग्रह से शासित होता है और इस संख्या में कई खूबियां होती हैं। शुक्र के प्रभाव की वजह से मूलांक 6 वाले जातक आकर्षक व्यक्तित्व के मालिक होते हैं। यह जातक सुंदरता और कला की ओर रुझान रखते हैं। मूलांक 6 वाले जातक रोमांटिक होते हैं और अपने प्रेम संबंधों को अधिक महत्व देते हैं। 

मूलांक 6 वाले जातक अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। यह जातक मिलनसार और सामाजिक होते हैं। इन लोगों को नए लोगों से मिलना और नए दोस्त बनाना बेहद पसंद होता है। शुक्र ग्रह भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। इसलिए मूलांक 6 वाले जातक आरामदायक जीवन जीना पसंद करते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि मूलांक 6 वाली महिलाएं कैसी होती हैं और इस मूलांक के जातकों का मां लक्ष्मी से कैसे संबंध होता है।

इसे भी पढ़ें: Tarot Card Reading: इन उपायों को करने से दूर हो जाएगी जीवन की सारी बाधा, जानिए क्या कहता है टैरो रीडिंग

मूलांक 6 वाली महिलाएं
बता दें कि अंक शास्त्र में मूलांक 6 को लक्ष्मी और सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है। क्योंकि 6 नंबर खुशी, प्रेम, समृद्धि और समरसता का प्रतीक माना जाता है। आमतौर पर इस मूलांक वाली महिलाएं अपनी लाइफस्टाइल में संतुलन बनाने में सक्षम होती हैं। यह महिलाएं परिवार के प्रति समर्पित होती हैं और प्यार से भरी होती हैं। इस मूलांक वाली महिलाओं में घर में सुख-समृद्धि और प्रेम फैलानी वाली अद्भुत क्षमता पाई जाती है, ठीक उसी तरह से जैसे मां लक्ष्मी का स्वरूप होता है।
इस मूलांक वाली महिलाएं कोमल, दयालु और सहयोगी स्वभाव की होती हैं। जो भी इन लोगों के आसपास रहता है, उसे शांति और खुशी का अनुभव होता है। यह महिलाएं अपने परिवार की संरक्षक होती हैं और घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार करती हैं। इन महिलाओं का स्वभाव अनुकूल होता है और यह लोग हर काम प्रेम और ध्यान से करती हैं। यह आर्थिक मामलों में भी बेहद समझदार होती हैं। जिसकी वजह से जीवन में सफलता और समृद्धि प्राप्त करती हैं।
इन महिलाओं का व्यक्तित्व
मूलांक 6 वाली महिलाएं स्वभाव से दयालु और संवेदनशील होती हैं। इनका हृदय कोमल होता है और यह हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहती हैं। यह लोग सामाजिक रूप से सक्रिय होती हैं और अपने आसपास के लोगों के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखती हैं। यह अपने परिवार, दोस्तों और समाज की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाती हैं और पूरा करती हैं। यह अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पूरा करती हैं। इन महिलाओं का आकर्षण स्वाभाविक रूप से होता है। इनका व्यक्तित्व सौंदर्य, शांति और आकर्षण से भरा होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here