लोकायुक्त पुलिस ने मध्य प्रदेश के परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को गिरफ्तार किया। छापेमारी में 11 करोड़ रुपये और 52 किलोग्राम सोना बरामद किया गया था। सौरभ पर आरोप है कि उसने अधिकारियों और नेताओं के साथ मिलकर करोड़ों की काली कमाई की और बेनामी संपत्तियों में निवेश किया।
