पहली हॉलीवुड फिल्म द आई से श्रुति का लुक रिवील:यंग विडो के रूप में नजर आएंगी, एक्टर मार्क रोली भी मुख्य भूमिका में,

0
165

श्रुति हासन तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्मों में काम करने के बाद अब हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। एक्ट्रेस जल्द ही इंटरनेशनल फिल्म द आई में नजर आएंगी। हाल ही में श्रुति ने अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। जन्मदिन के खास मौके पर मेकर्स ने फिल्म से उनका फर्स्ट लुक रिवील किया है। फिल्म द आई से श्रुति का फर्स्ट लुक जारी एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए, फिल्म की डायरेक्टर डैफने श्मोन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे, स्टनिंग और ब्रेव श्रुति हासन, हमारी डायना। लंदन, ग्रीस, अमेरिका और भारत में सभी आपसे प्यार करते हैं और इस स्पेशल डे पर हमेशा आपको सेलिब्रेट करना चाहते हैं।’ श्रुति हासन ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए डायरेक्टर का शुक्रिया अदा किया। फिल्म में हॉलीवुड एक्टर मार्क रोली भी श्रुति हासन फिल्म द आई में डायना की भूमिका में नजर आएंगी। एक्ट्रेस फर्स्ट लुक पोस्टर में ब्लू कलर के हाई-नेक स्वेटर में सीरियस पोज देती नजर आ रही हैं। इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर में श्रुति के साथ हॉलीवुड एक्टर मार्क रोली, हॉलीवुड एक्ट्रेस लिंडा मार्लो और पेरू कैवलियरी भी मुख्य भूमिका में हैं। यंग विडो के रूप में नजर आएंगी श्रुति फिल्म की कहानी एक यंग विडो (विधवा) पर आधारित है। जो अपने पति की अस्थियों को विसर्जित करने के लिए उस द्वीप पर वापस जाती है जहां उसके पति की मृत्यु हुई थी। फिल्म द आई को मिली तारीफ फिल्म 12 अक्टूबर 2023 को लंदन इंडिपेंडेंट फिल्म फेस्टिवल और ग्रीक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई। फिल्म को काफी तारीफ मिली है। श्रुति हासन फिल्म द आई के अलावा अपनी अपकमिंग फिल्म कुली में नजर आएंगी। फिल्म को लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है। फिल्म कुली में सुपरस्टार रजनीकांत, नागार्जुन, सौबिन शाहिर, उपेंद्र, सत्यराज, रेबा मोनिका जॉन और जूनियर एमजीआर भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here