भोपाल में एक दिल दहला देने वाली घटना में सीआरपीएफ जवान रविकांत वर्मा ने अपनी पत्नी रेनू वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली। यह घटना मिसरोद थाना क्षेत्र के बंगरसिया स्थित सिविल कॉलोनी में हुई। पुलिस को घटना की जानकारी रविकांत ने खुद दी थी।
