CUET UG एग्जाम फॉर्मेट बदला:अब पूरी तरह सीबीटी मोड में होगी परीक्षा; UGC पैनल ने बदलाव का दिया था प्रपोजल

0
174

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्दी ही CUET UG 2025 के लिए एप्लिकेशन फॉर्म का नोटिफिकेशन जारी करेगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। ग्रेजुएशन के लिए CUET यानी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट इस साल नए फॉर्मेट के साथ आयोजित करवाया जाएगा। इस साल CUET-UG 2025 कंप्यूटर बेस्ड होगा। इस साल से कैंडिडेट्स 12वीं के सब्जेक्टस के अलावा भी कोई सब्जेक्ट सिलेक्ट कर पाएंगे। UGC एक्सपर्ट्स पैनल ने प्रपोज किया था फॉर्मेट इसकी घोषणा UGC के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने की थी। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) की एक एक्सपर्ट्स पैनल ने परीक्षा की समीक्षा कर इसमें कई बदलावों को प्रपोज किया था, जिसके बाद फॉर्मेट में ये बदलाव पेश किए गए हैं। पैनल ने परीक्षा के कई पहलुओं जैसे इसका स्ट्रक्चर, पेपरों का नंबर, टेस्ट पेपरों का टाइम ड्यूरेशन, सिलेबस अलाइनमेंट और ऑपरेशनल स्ट्रक्चर को इसमें शामिल किया गया था। इसकी एड्वाइज के बाद आयोग ने फॉर्मेट में बदलाव को मंजूरी दी है। सीबीटी मोड में परीक्षा करवाना ज्यादा भरोसेमंद मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कुमार ने कहा था, ‘परीक्षा 2025 से केवल सीबीटी (कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट) मोड में आयोजित की जाएगी। हमने पिछले साल हाइब्रिड मोड में परीक्षा आयोजित की थी, लेकिन हम अब सीबीटी मोड में चले जाएंगे क्योंकि ये एग्जाम के अन्य तरीकों की तुलना में अधिक भरोसेमंद और सिक्योर है।’ UGC प्रमुख ने कहा, उम्मीदवारों को CUET-UG में उन सब्जेक्टस को सिलेक्ट करने का भी ऑप्शन दिया जाएगा, जिन्हें उन्होंने क्लास 12वीं में नहीं पढ़ा है, ताकि हायर एजुकेशन को आसान बनाया जा सके। 2024 में हुआ था हाइब्रिड मोड में एग्जाम UGC अध्यक्ष एम.जगदीश ने कहा- ‘2022 में एग्जाम पहली बार हुआ था और इसमें टेक्निकल गड़बड़ियां पाई गई थीं। साथ ही एक विषय के लिए कई शिफ्टों में परीक्षा आयोजन होने की वजह से रिजल्ट में नंबरों को नॉर्मलाइज करना पड़ा था। 2024 में पहली बार हाइब्रिड मोड में परीक्षा आयोजित की गई थी। फिर इसे संसाधनों की कमी का हवाला देते हुए आयोजित होने से एक रात पहले दिल्ली भर में रद्द कर दिया गया था। दिसंबर में दी थी सिफारिश को मंजूरी 2025 से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) का UG लेवल एग्जाम फिर से कंप्यूटर बेस्ड मोड यानी ऑनलाइन होने वाला है। एग्जाम करवाने वाली संस्था यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) के चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने दिसंबर 2024 में एक इंटरव्यू में इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने तब भी ये कहा था कि अब स्टूडेंट्स अपने 12वीं के सब्जेक्ट्स के अलावा दूसरे सब्जेक्ट्स में भी CUET-UG एग्जाम दे सकेंगे। यानी अगर बोर्ड एग्‍जाम में मैथ्‍स ली है, तब भी बायोलॉजी या दूसरे सब्‍जेक्‍ट्स से CUET दे सकेंगे। CUET के जरिए देश की सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में मिलता है एडमिशन
देश की सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में एडमिशन के लिए CUET एग्जाम होता है। 2022 से पहले DU जैसी यूनिवर्सिटीज में 12वीं के मार्क्स के आधार पर एडमिशन होता था। 2022 में CUET को सेंट्रल यूनिवर्सिटीज के लिए अनिवार्य कर दिया गया। इसे स्टेट, प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटी भी अपना सकती हैं। यूनिवर्सिटीज के अलग-अलग एंट्रेंस एग्जाम के बजाय एक एंट्रेंस एग्जाम की व्यवस्था के तहत CUET लाया गया। जगदीश कुमार का कहना था कि टॉप यूनिवर्सिटीज में दाखिले के लिए 100% का कट-ऑफ हास्यास्पद है। उन्होंने कहा था कि CUET देश के सभी छात्रों को एक समान अवसर उपलब्ध कराएगा। ये खबर भी पढ़ें… CBSE बोर्ड स्टूडेंट्स की करेगी फ्री काउंसलिंग:1 फरवरी से होगी शुरू; टाइम और स्ट्रेस मैनेजमेंट सिखाने में 66 काउंसलर करेंगे मदद सेंट्रल बोर्ड ऑफ एजुकेशन (CBSE) ने एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन के मुताबिक, सीबीएसई स्टूडेंट्स के एग्जाम-स्ट्रेस को दूर करने के लिए काउंसलिंग शुरू करने जा रही है। ये काउंसलिंग 1 फरवरी, 2025 से शुरू होगी और 4 अप्रैल, 2025 तक जारी रहेगी। पूरी खबर पढ़िए… एकेडमिक ईयर 2026-27 से एक वर्षीय होगा एमएड कोर्स:NCTE ने कहा-अब एक साल में कर सकेंगे मास्टर्स; नया सिलेबस जल्द जारी नए एकेडमिक सेशन 2026-27 से दो वर्षीय एमएड (मास्टर ऑफ एजुकेशन) कोर्स को बदलकर एक वर्षीय कर दिया जाएगा। नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) ने ये फैसला लिया है। पूरी खबर पढ़ें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here