वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में हवाओं का रुख दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है। इस वजह से तापमान बढ़ने लगा है। एक एवं तीन फरवरी को दो नए पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में आ रहे हैं। उनके प्रभाव से मध्य प्रदेश में विपरीत दिशा की (पूर्वी-पश्चिमी) हवाओं का सम्मिलन होने लगेगा।
