BCCI का ‘नमन अवॉर्ड्स’ समारोह:सचिन को लाइफटाइम अचीवमेंट; बुमराह-मंधाना को क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिलेगा

0
99

BCCI सचिन तेंदुलकर को लाइफ टाइम अवॉर्ड देने जा रहा है। तेंदुलकर को यह अवॉर्ड आज BCCI के हेड ऑफिस में एनुअल सेरेमनी ‘नमन’ में दिया जाएगा। समारोह शाम 7 बजे शुरू हुआ। बोर्ड के एक अधिकारी ने PTI से इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा- हां, उन्हें (सचिन तेंदुलकर) सीके नायडू लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया जाएगा। 51 साल के तेंदुलकर यह अवॉर्ड हासिल करने वाले 31वें क्रिकेटर होंगे। उनके अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 2023-24 के बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर के लिए BCCI पॉली उमरीगर अवॉर्ड देगा, जबकि स्मृति मंधाना को विमेंस कैटेगरी में यह अवॉर्ड मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here