1000 जवानों ने 8 नक्सलियों को एनकाउंटर में मारा:बीजापुर में सभी के शव और कई हथियार बरामद, महीनेभर में 50 से ज्यादा नक्सली ढेर

0
47

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए माओवादियों में सभी पुरुष नक्सली हैं।ऑपरेशन के बाद जवान वापस लौट आए हैं। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों के करीब 800-1000 जवानों ने PLGA कंपनी नंबर 2 के नक्सलियों को घेरा था। इनमें बड़े लीडर्स भी थे। मौके से फोर्स ने इंसास समेत 303, 12 बोर, BGL लॉन्चर बरामद किया है। पिछले एक महीने में 50 से ज्यादा नक्सली मारे जा चुके हैं। DRG, STF, कोबरा, CRPF का जॉइंट ऑपरेशन दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगालूर इलाके के जंगल में भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी है। सूचना पर बीजापुर से DRG, STF, कोबरा 202 और CRPF 222 बटालियन के जवानों की संयुक्त टीम को भेज कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। ऑपरेशन खत्म होने के बाद जवानों की टुकड़ी लौट आई है। मारे गए नक्सलियों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। आज IG सुंदरराज पी या पुलिस के अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एनकाउंटर की डिटेल में जानकारी दे सकते हैं। नक्सलियों ने जवानों को देख शुरू की फायरिंग जवान शनिवार की सुबह उस इलाके में पहुंचे तो नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू दी। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। वहीं इस मुठभेड़ में नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है यह अभी स्पष्ट नहीं है। 10 दिन पहले गरियाबंद में 16 नक्सली मारे गए 20-21 जनवरी को गरियाबंद जिले के जंगल में भी मुठभेड़ हुई थी। करीब 80 घंटे तक चले इस ऑपरेशन में 16 नक्सली मारे गए। इनमें से 12 नक्सलियों पर कुल 3 करोड़ 16 लाख रुपए का इनाम घोषित था। मारे गए नक्सलियों में नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी का मेंबर चलपति भी है। अकेले चलपति पर ही 90 लाख का इनाम था। वहीं नुआपड़ा-गरियाबंद-धमतरी डिवीजन कमेटी का प्रमुख सत्यम गावड़े भी एनकाउंटर में मारा गया था। ————————— छत्तीसगढ़ में नक्सली मुठभेड़ से जुड़ी खबर पढ़ें… गरियाबंद एनकाउंटर..मारे गए 3 करोड़ से ज्यादा के 16 नक्सली:यहीं से 3 राज्यों की नक्सल एक्टिविटी कंट्रोल करता था एक करोड़ का इनामी चलपति छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मारे गए नक्सलियों की पहचान हो चुकी है। यह पहला मौका है, जब छत्तीसगढ़ में किसी मुठभेड़ में सेंट्रल कमेटी का सदस्य मारा गया है। चलपति ऊर्फ अप्पा राव गरियाबंद के भालूडिग्गी इलाके से ही 3 राज्यों में नक्सल एक्टिविटी को कंट्रोल करता था। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here