प्रयागराज के महाकुंभ (Mahakumbh 2025) मेले में मौनी अमावस्या को संगम में स्नान करने के बाद भगदड़ में बिछड़ी प्रभा पटेल शनिवार को अपने घर जबलपुर पहुंच गईं। उनके परिवार के लोगों में खुशी के आंसू छलक पड़े। वो बिछड़ने के बाद ट्रेन से नागपुर पहुंच गईं थीं।
