अंडर-19 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल IND vs SA:साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी; पहले ओवर में 10 रन बने

0
99

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज अंडर-19 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल कुआला लंपुर के बायुमास ओवल खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी है। पहले ओवर में बिना किसी नुकसान के 10 रन बने। टीम इंडिया टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है, टीम ने 2023 में इंग्लैंड को फाइनल हराकर खिताब जीता था। वहीं साउथ अफ्रीका ने पहली बार फाइनल में जगह बनाई। दोनों ही टीमों ने इस बार के टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया। भारत ने जहां सभी मैच जीते, वहीं साउथ अफ्रीका का एक मैच अमेरिका के खिलाफ बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। भारत की गोंगडी त्रिषा टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर हैं। वहीं टीम की ही वैष्णवी शर्मा ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here