कुलपति के सामने छात्रों की लात-घूंसे से पिटाई,VIDEO:हमले में GGU के दो स्टूडेंट जख्मी, प्रोफेसरों पर लड़ाने का आरोप, 9 लोगों पर FIR दर्ज

0
45

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में शनिवार को कुलपति के कार के सामने छात्र नेताओं की बाहरी युवकों ने लात-घूंसे से पिटाई कर दी। हमले में एक छात्र बेहोश हो गया। दो घायल छात्रों को सिम्स में इलाज कराया गया। यह सब कुलपति कार में बैठकर देखते रहे। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, GGU यूनिवर्सिटी में शनिवार को एक कार्यक्रम के बाद ऑडिटोरियम से बाहर निकल रहे कुलपति डॉ. आलोक चक्रवाल से मिलने के लिए छात्र पहुंचे थे। लेकिन, छात्रों को बाहर से आए लोगों ने मिलने नहीं दिया। कुलपति के कार में बैठते ही सामने विवाद शुरू हो गया। छात्रों का आरोप है कि, फिजिकल एजुकेशन एचओडी रत्नेश सिंह के इशारे पर छात्रों की मारपीट की गई है। हमले में घायल 2 छात्रों का सिम्स अस्पताल में इलाज कराया गया। वहीं, मामले में पुलिस ने छात्रों की रिपोर्ट पर 9 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। क्या है पूरा मामला छात्रों ने बताया कि, चार महीने पहले शतरंज का ट्रायल कराया गया था। जिसमें कई छात्र चयनित हुए। लेकिन जोनल स्तर की स्पर्धा में चयनित छात्रों को कोच के अभाव में भेजा गया। इसे लेकर फिजिकल एजुकेशन एचओडी रत्नेश सिंह से मिले। लेकिन उन्होंने उनकी बात नहीं सुनी। इसलिए कुलपति से मिलने पहुंचे थे। तभी पिटाई कर दी गई। 9 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज स्टूडेंट की शिकायत पर कोनी थाना पुलिस ने मामले में सौरभ कुमार, सौरभ सिंह, अमृतांश दुबे, सूरज सिंह, रूपेश कुमार, हिमांशु शर्मा, गौरव कुमार, स्वप्निल सिन्हा, साजिद खान समेत 9 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्टूडेंट बोले- कुलपति छात्र विरोधी ABVP यूनिवर्सिटी इकाई के अध्यक्ष आराध्य तिवारी ने बताया कि, कुलपति छात्र विरोधी हैं। छात्रों की बात सुनने की जगह उन्हें आपस में लड़वाने और बाहर से गुंडे बुलाकर मारपीट कराने का काम कर रहे हैं। जोकि असहनीय और निंदनीय है। इसलिए हम सब छात्र मिलकर एक बड़ा आंदोलन कर छात्र विरोधी कुलपति को बाहर का रास्ता दिखाएंगे। वहीं, यूनिवर्सिटी प्रबंधन का कोई बयान सामने नहीं आया है। ………………………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… टीचर ने छात्राओं को गोद में उठाया..गाल पर लगाई चॉक:बलरामपुर में स्टूडेंट्स बोलीं- शाहिद सर ने किया बैड टच, फिर कहा-बात यहीं खत्म करो छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सरकारी स्कूल के टीचर ने छात्राओं से छेड़छाड़ की है। छात्राओं का कहना है कि, टीचर ने हमें उठाया और गाल पर चॉक लगाई। शिकायत करने पर धमकाते हुए बात यहीं खत्म करने भी कहा। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here