नर्मदा जयंती पर ओंकारेश्वर में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने विशेष यातायात एवं भीड़ नियंत्रण उपाय किए हैं। 3-4 फरवरी को खंडवा-इंदौर हाईवे पर लोडिंग वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। मोरटक्का पुल वन-वे किया जाएगा, और नगर में वाहनों का प्रवेश रोका जाएगा।
