Skanda Sashti 2025: स्कंद षष्ठी पर भगवान कार्तिकेय को प्रसन्न करने के लिए लगाएं इन चीजों का भोग, पूरी होगी हर मनोकामना

0
51

हिंदू धर्म में स्कंद षष्ठी एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व भगवान कार्तिकेय से जुड़ा है। इस दिन भगवान कार्तिकेय की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं दक्षिण भारत में यह पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान स्कंद मां पार्वती के पुत्र माने जाते हैं। भगवान स्कंद की पूजा विशेष रूप से युद्ध, विजय, और शत्रु नाश के लिए की जाती है। बता दें कि ‘देवताओं के सेनापति’ के रूप में स्कंद को पूजा जाता है। क्योंकि भगवान स्कंद ने दैत्यों से देवताओं की रक्षा की थी।

स्कंद षष्ठी के दिन व्रत रखने और पूजा करने से जातक के शत्रुओं का नाश होता है और वह अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करता है। ऐसे में अगर आप भी स्कंद षष्ठी के दिन भगवान कार्तिकेय की कृपा और आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो इस दिन आप भगवान कार्तिकेय को विशेष भोग अर्पित कर सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि स्कंद षष्ठी के दिन भगवान कार्तिकेय को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी पर इस शुभ योग में करें मां सरस्वती की पूजा, जानिए मुहूर्त और पूजन विधि

श्रीखंड का भोग
दक्षिण भारत में भगवान कार्तिकेय को मुरुगन के नाम से जाना जाता है। दक्षिण भारत में भगवान कार्तिकेय को श्रीखंड का भोग लगाना एक प्राचीन परंपरा है। माना जाता है कि यह भोग भगवान कार्तिकेय को प्रसन्न करता है। साथ ही यह भगवान मुरुगन का आशीर्वाद पाने का अच्छा माध्यम है। श्रीखंड को पवित्रता और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। भगवान कार्तिकेय को श्रीखंड अतिप्रिय है।
पंचमेवा का भोग
स्कंद षष्ठी के दिन आप भगवान कार्तिकेय को पंचमेवे का भी भोग लगा सकते हैं। पंचमेवा का भोग लगाने से जातक के सुख-समृ्द्धि में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में आने वाली परेशानियों से भी छुकटारा मिल सकता है। आप पंचमेवे में काजू, मखाना, किशमिश, बादाम और खजूर आदि अर्पित कर सकते हैं।
केसर लड्डू का भोग
बता दें कि भगवान कार्तिकेय को युद्ध के देवता के रूप में भी जाना जाता है। भगवान कार्तिकेय हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण देवता हैं। इनकी पूजा करने से विजय, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। वहीं केसर को शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। केसर लड्डू का भोग भगवान को अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में आप स्कंद षष्ठी के दिन भगवान कार्तिकेय को केसर लड्डू का भोग लगा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here