24.5 C
Bhilai
Thursday, February 6, 2025

बस्तर में नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों का काटा गला:घर से उठाकर ले गए हथियारबंद, मारकर गांव के बाहर फेंका, 24 साल में 1800 हत्याएं

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक ही गांव के दो लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी। दोनों को नक्सलियों ने घर से अगवा किया था। हत्या के बाद सुबह शवों को गांव के पास फेंक दिया। पुलिस मुखबिरी के आरोप में दोनों को मौत की सजा दी है। वारदात तर्रेम थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने बुड़गीचेरू गांव में 3 फरवरी की देर रात करीब 10-12 की संख्या में हथियारों से लैस नक्सली गांव पहुंचे। कारम राजू (32) और माड़वी मुन्ना (27) को घर से उठाकर जंगल की ओर ले गए थे। इन दोनों को मिलाकर नक्सलियों ने 24 साल में करीब 1800 ग्रामीणों की हत्याएं की है। जंगल में काट दिया गला सुबह जब ग्रामीणों ने दोनों के शव को गांव के पास देखा तो तत्काल परिजनों को सूचना दी। इसके बाद तर्रेम पुलिस को भी मर्डर की खबर दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं 2 ग्रामीणों की हत्या को लेकर बीजापुर ASP चंद्रकांत गवर्णा ने कहा कि, जानकारी मिलते ही टीम को गांव भेजा गया था। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल मर्डर को लेकर जांच की जा रही है। 5 दिसंबर से 13 दिसंबर तक 6 लोगों को मारा नक्सलियों ने पिछले 5 दिसंबर से 13 दिसंबर 2024 तक इन 9 दिनों में सुकमा और बीजापुर जिले में ही कुल 6 लोगों की हत्या कर दी थी। इनमें 3 भाजपा के कार्यकर्ता, एक आंगनबाड़ी सहायिका और 2 ग्रामीण हैं। वहीं CG राज्य गठन के बाद से अब तक माओवादियों ने कुल 1800 लोगों को मार डाला है। 24 साल में 1800 लोगों की हत्या छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद से नक्सलियों ने बस्तर के दंतेवाड़ा, नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर समेत संभाग के सातों जिले में जमकर उत्पात मचाया। पिछले 24 साल में लगभग 1800 से ज्यादा लोगों की हत्या की है। इनमें सबसे ज्यादा हत्या बीजापुर जिले में हुई है। ……………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… नक्सलियों ने किडनैप कर ग्रामीण को मार डाला: साप्ताहिक बाजार से उठाकर ले गए, मर्डर कर झाड़ियों में फेंकी लाश; एक महीने में 7वां मर्डर छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में ग्रामीण को किडनैप कर मार डाला। बताया जा रहा है कि मर्डर कर लाश को झाड़ियों में फेंक दिया। लाश के पास नक्सल पर्चे भी मिले हैं। नक्सलियों ने एक महीने में 7 लोगों की हत्याएं की है। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र के रेड्डी गांव का है। पढ़ें पूरी खबर…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles