26.6 C
Bhilai
Saturday, February 8, 2025

NEET-UG 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू:7 मार्च लास्ट डेट, 4 मई को परीक्षा; पुराने पैटर्न पर होगा एग्जाम

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 7 फरवरी को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) 2025 परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी है। इस बार परीक्षा पुराने पैटर्न पर ही होगी। NEET UG 2025 के परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक ये परीक्षा 4 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। NTA ने अप्लाई करने के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन कर दी है। रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 7 मार्च होगी। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 9 से 11 मार्च तक कर सकेंगे करेक्शन एप्लिकेशन विंडो बंद होने के बाद कैंडिडेट्स को 9 मार्च से 11 मार्च तक अपने फॉर्म में करेक्शन करने का मौका दिया जाएगा। एग्जाम सेंटर स्लिप 26 अप्रैल तक जारी की जाएगी और NEET 2025 के एडमिट कार्ड 1 मई से डाउनलोड किए जा सकेंगे। NEET UG 2025 रजिस्ट्रेशन फीस भारत के बाहर एग्जाम सेंटर चुनने वालों के लिए फीस 9,500 रुपए है। NEET UG 2025 ऐसे करें रजिस्ट्रेशन अप्लाई करने का डायरेक्ट लिंक रजिस्ट्रेशन के लिए अब APAAR ID जरूरी नहीं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 26 जनवरी के दिन NEET UG के लिए नई गाइडलाइन जारी की थी। इसमें कहा गया था कि परीक्षा के लिए APAAR ID कंपलसरी नहीं है। NTA ने पहले 14 जनवरी 2025 को एक नोटिस जारी किया था जिसमें कैंडडिडेट्स से अपने आधार कार्ड को अपडेट करने और अपनी AAPAR ID को लिंक करने की बात कही गई थी जिसे एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (ABC ID) के रूप में जाना जाता था। क्रेडिट की तरह काम करती है AAPAR ID AAPAR ID स्टूडेंट्स के एकेडमिक क्रेडिट के लिए एक डिजिटल रिपोजिटरी के तौर पर काम करती है। यह स्टूडेंट्स के एकेडमिक परफॉर्मेंस का डिटेल्ड और कंप्लीट रिकॉर्ड रखती है। NTA ने अपने नोटिस में कहा है कि APAAR ID,जो अभी स्टूडेंट्स के क्रेडिट रखती है, NEET UG 2025 रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी नहीं है। परीक्षा का रजिस्ट्रेशन करने के लिए अभी भी ऑप्शनल तरीके हैं। इसके साथ ही नोटिस में कहा गया है कि अगले अपडेट में कैंडडिडेट्स के लिए सभी तरह की गाइडलाइन जारी कर दी जाएगी। अब एग्जाम में कोई सेक्शन ‘B’ नहीं होगा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) 2025 एग्जाम पैटर्न के लिए एक नोटिस जारी किया था। नए नोटिस के मुताबिक एग्जाम फॉर्मेट में कोई सेक्शन ‘B’ नहीं होगा। अब कैंडिडेट्स को एक्स्ट्रा टाइम नहीं मिलेगा NTA नोटिस के मुताबिक, अब क्वेश्चन पेपर पैटर्न और एग्जाम टाइम कोविड-19 के पहले वाले फॉर्मेट में होगा। बता दें कि कोविड से पहले एग्जाम फॉर्मेट में सेक्शन B नहीं था। साथ ही, परीक्षा का टोटल टाइम 180 मिनट था। अब इसे फिर इसी फॉर्मेट में लिया जाएगा। पुराने पैटर्न के मुताबिक, कुल 180 कंपलसरी क्वेश्चन होंगे, जिनमें से फिजिक्स और केमिस्ट्री से 45-45 सवाल पूछे जाएंगे। 90 सवाल बायोलॉजी सेक्शन से होंगे। कोविड-19 के बाद दिया जाने वाला समय हटाया जाएगा। पहले 3 घंटे 30 मिनट का समय कैंडिडेट्स को दिया जाता था। क्वेश्चन पेपर पैटर्न APAAR ID का कैंडिडेट्स को मिलेगा फायदा NTA ने APAAR ID को कंपलसरी नहीं रखा है। NTA ने अपने नोटिस में कहा है कि कैंडिडेट्स APAAR ID का फायदा लेने के लिए इस प्रोसेस को जारी भी रख सकते हैं और इसे एड कर सकते हैं। कैंडिडेट्स के लिए NTA ने स्टेप-बाई-स्टेप आधार लिंक के लिए एक वीडियो भी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर डाला है। इसकी मदद से कैंडिडेट्स वीडियो ट्यूटोरियल ले सकते सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट apaar.education.gov.in पर भी जा सकते हैं। ये खबरें भी पढ़ें… राजस्थान बोर्ड ने 10वीं, 12वीं की एग्जाम डेट बदली: संस्कृत का पेपर 4 अप्रैल को; कंप्यूटर साइंस की नई तारीख 7 अप्रैल, देखें पूरा टाइमटेबल राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने आगामी 1 अप्रैल को 10वीं और 4 अप्रैल को की जाने वाली 12वीं परीक्षा की डेट्स में बदलाव किया है। बोर्ड ने 15 जनवरी को सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा का टाइम टेबल जारी किया था। स्टूडेंट्स अपडेटेड टाइम टेबल ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें… NEET UG रजिस्‍ट्रेशन में इस साल भी देरी: 24 लाख स्‍टूडेंट्स का इंतजार खत्म; 5 साल से लेट हो रहा MBBS सेशन NEET-UG 2025 को लेकर अभी तक कोई भी तारीख घोषित नहीं की गई है। रजिस्ट्रेशन में हो रही देरी एजुकेशन मिनिस्ट्री और कैंडिडेट्स दोनों ही के लिए मुश्किल बनी हुई है। पूरी खबर पढ़ें.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles