जबलपुर-कटनी राष्ट्रीय राजमार्ग पर धनगवां में तीन हजार से अधिक वाहन रोके गए थे। धीरे-धीरे बैरिकेड हटाकर यातायात सामान्य किया जा रहा है। प्रयागराज प्रशासन के निर्देशानुसार वाहन छोड़े जा रहे हैं। ट्रक चालकों को रोकने के कारण परेशानी हो रही है, लेकिन प्रशासन स्थिति नियंत्रण में रख रहा है।
