Magh Purnima 2025: माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए माघ पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय

0
37
कल यानी के 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा है। हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी, चंद्रमा और भगवान विष्णु की आराधना की जाती है। यदि आप आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, तो आप माघ पूर्णिमा के दिन विधिवत रुप से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा कर सकते हैं। इस दिन ये उपाय करने से घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है और घर से गरीबी दूर होती है। आइए आपको बताते हैं माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय। 
माघ पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय
पीपल पेड़ की पूजा
माघ पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पूर्णिमा के दिन पीपल पेड़ की पूजा करने से माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। इस दिन पीपल के पेड़ पर जल व दूध चढ़ाएं और घी का दीपक जलाएं।
तुलसी पूजन 
माघ महीने में पूर्णिमा के दिन पूरे विधि-विधान से मां तुलसी की पूजा करना शुभ होता है। माना जाता है कि तुलसी जी में मां लक्ष्मी वास करती हैं। माघ पूर्णिमा के दिन सुबह और शाम तुलसी के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं और सुबह के समय उन्हें अर्घ देकर पूजा करें।
तोरण लगाएं
इस दिन माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए अपने घर में उनका वास बनाएं रखने के लिए घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगाएं। आम के पत्तों और फूलों को ताजा तोरण बनाकर घर के मेन गेट पर लगा दें। यह काफी शुभ रहेगा।
खीर का भोग 
आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए माघ पूर्णिमा के दिन दूध से बनी हुई खीर का भोग लगा सकते हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here