रायगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में 69.68 प्रतिशत मतदान:ईवीएम में कैद उम्मीदवारों की किस्मत, 15 फरवरी को आएंगे नतीजे

0
48

रायगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान शांतिपूर्ण समाप्त हो गया। इसी के साथ धमतरी नगर निगम में मेयर के लिए 7 और वार्ड पार्षद के लिए 144 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। अब नतीजे 15 फरवरी को आएंगे। रायगढ़ नगरीय निकायों के लिए 69.68 प्रतिशत लोगों ने इस बार वोट डाले हैं। रायगढ़ नगर निगम में मतदान का प्रतिशत 65.53% रहा, जबकि खरसिया नगर पालिका में यह आंकड़ा 83.13% तक पहुंचा। वहीं नगर पंचायत में पुसौर में 84.93% मतदान दर्ज किया गया, वहीं किरोड़ीमल नगर में यह प्रतिशत 68.51% था। घरघोड़ा में 83.70% और धरमजयगढ़ में 80.85% मतदान हुआ। लैलूंगा में भी मतदान प्रतिशत 84.29% रहा। इस प्रकार, रायगढ़ जिले का कुल मतदान प्रतिशत 69.68% रहा। रायगढ़ जिले के 1 लाख 40 हजार 884 मतदाता अपने मत का इस्तेमाल किया। इसमें पुरुष मतदाता 70 हजार 399 और महिला मतदाता 70 हजार 468 हैं। रायगढ़ में 172 मतदान केंद्र बनाए गए। वहीं, खरसिया नगर पालिका परिषद में 18, घरघोड़ा, लैलूंगा, धरमजयगढ़, पुसौर और किरोड़ीमल नगर पंचायत में 15-15 मतदान केंद्र बनाए गए थे। कुल 265 मतदान केंद्र बनाए गए थे। 3 आदर्श मतदान केन्द्र भी बनाए गए रायगढ़ नगरीय निकाय क्षेत्र में 3 आदर्श मतदान केन्द्र भी बनाए गए थे। साथ ही कुछ मतदान केन्द्र में सेल्फी प्वाइंट की व्यवस्था की गई थी। मतदान करने आए मतदाताओं को परेशानी न हो इसके लिए पानी, शौचालय, दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप और व्हीलचेयर की भी व्यवस्था की गई थी। मतदान के लिए 18 दस्तावेज मान्य पहचान पत्र, फोटोयुक्त बैंक/डाकघर पासबुक, पासपोर्ट, पैन कार्ड, आधार कार्ड, सरकारी कर्मचारियों के फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र, पेंशन दस्तावेज, मनरेगा जॉब कार्ड, स्वास्थ्य बीमा कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, शैक्षणिक दस्तावेजों में 10वीं-12वीं की फोटोयुक्त अंकसूची और छात्र की पहचान पत्र भी स्वीकार किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here