सुखबीर बादल की बेटी की शादी हुई:पार्टी में पंजाबी सिंगर मीका सिंह पहुंचे, गबरू गाने पर पूर्व डिप्टी CM ने डांस किया

0
47

पंजाब के पूर्व डिप्टी CM और शिरोमणि अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की बेटी हरकीरत कौर बादल बुधवार को शादी के बंधन में बंध गईं। उनकी शादी बिजनेसमैन तेजबीर सिंह के साथ हुई है। मंगलवार रात को दिल्ली में ही पार्टी हुई, जिसमें सिंगर मीका सिंह की भी परफॉर्मेंस हुई। मीका सिंह ने मंच से कहा- ‘इस खुशी के मौके पर बादल परिवार को बधाई। नवविवाहित जोड़े को जीवन भर खुशियां, प्यार और साथ की शुभकामनाएं।’ मीका सिंह के गबरू गाने पर सुखबीर बादल अपने दामाद तेजबीर सिंह और बेटी हरकीरत कौर के साथ नाचते नजर आए। शादी में अकाली दल के नेताओं के साथ केंद्रीय मंत्री भी शामिल हुए। इससे पहले, 14 जनवरी को रोका पार्टी में सिंगर अफसाना खान आई थीं। तब भी सुखबीर सिंह बादल, हरसिमरत कौर बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया ने उनके गानों पर भंगड़ा किया था। पार्टी में डांस की तस्वीरें…. विदेश में रहता है तेजबीर का परिवार
सुखबीर की बेटी हरकीरत की शादी इंटरनेशनल बिजनेसमैन तेजबीर सिंह के साथ की गई है। तेजबीर सिंह मूल रूप से दोआबा क्षेत्र के रहने वाले हैं। अभी यह खुलासा नहीं हुआ है कि उनका परिवार किस जिले से संबंध रखता है। इतना जरूर सामने आया है कि उसका परिवार विदेश में बसा हुआ है। उनका कारोबार विदेश से ही चलता है। वह शादी के लिए जनवरी महीने में भारत आए। शादी में पहुंचे ये नेता और डेरा प्रमुख
शादी में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव, पटियाला की पूर्व सांसद परनीत कौर, डेरा ब्यास के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों और आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर मौजूद रहे। 4 दिसंबर को सुखबीर बादल पर हुआ था हमला
श्री अकाल तख्त ने सुखबीर बादल को डेरा सच्चा सौदा के मुखी राम रहीम को माफी देने समेत बेअदबी पर कार्रवाई न करने को लेकर धार्मिक सजा सुनाई थी। 4 दिसंबर को सुखबीर बादल गोल्डन टेंपल के गेट पर हाथ में बरछा पकड़कर सजा भुगत रहे थे। इसी दौरान उन पर डेरा बाबा नानक के रहने वाले नारायण सिंह चौड़ा ने फायरिंग कर दी थी। जिसमें सुखबीर बाल-बाल बच गए थे। नारायण सिंह चौड़ा भारत सरकार की ओर से बैन किए जा चुके खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा से जुड़ा है। ———————- ये खबर भी पढ़ें… अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने दिया इस्तीफा शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसकी जानकारी पार्टी के प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने दी। उन्होंने इसको लेकर सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट डाली। पूरी खबर पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here