ग्रहों के राजकुमार बुध कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। समय के साथ ग्रहों का गोचर भी बदलता रहता है। ग्रहों का राशि परिवर्तन ज्योतिष में बेहद खास माना जाता है। इसे खगोलीय घटना मानी जाती है। बुध देव मंगलवार को 11 फरवरी को शनि की राशि कुंभ में प्रवेश किया है। बुध के राशि परिवर्तन से 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा और इसके साथ ही इन 6 राशियों को कई लाभ मिलेगा। आइए आपको बताते हैं कौन हैं ये लकी राशियां।
बुध के गोचर से इन राशियों को होगा लाभ
मिथुन राशि
बुध का गोचर कुंभ राशि में होने से मिथुन राशि के जातकों के लिए आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है। कई स्रोतों से धन लाभ हो सकती है, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। धार्मिक या मांगलिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। 11 से 27 फरवरी तक भाग्य आपका साथ देगा, जिससे आपके प्रयासों में सफलता मिलेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए बुध का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित होगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और जीवनसाथी के सहयोग से आर्थिक लाभ हो सकता है। आप अपने शत्रुओं पर विजय पाने में सफल रहेंगे और उनके विरुद्ध की गई कोई भी कार्रवाई सफल होने की संभावना है। यदि आपका कोई कोर्ट केस लंबित है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। वाद-विवाद में भी सफलता मिलने की संभावना है।
वृश्चिक राशि
बुध के कुंभ राशि में गोचर करन से वृश्चिक राशि वालों का भाग्य चमकेगा और सफलता के मार्ग खुलेंगे। इसके साथ ही आप धन संचय कर सकते हैं और आपकी आयु में वृद्धि हो सकती है। सरकार से जुड़े कार्य सफलतापूर्वक पूरे हो सकते हैं और आपको सरकारी अधिकारियों से सहायता प्राप्त हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा और संपत्ति संबंधी लाभ होने की संभावना है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों की वाणी और बुद्धि में वृद्धि होगी। आपकी तर्क शक्ति तेज़ होगी और व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभदायक अवसर मिलेंगे। आप पहले से अधिक कमा सकते हैं और महत्वपूर्ण चर्चाओं में आपकी बातें महत्व रखेंगी। लेखकों और साहित्यिक क्षेत्र से जुड़े लोगों पर गहरा प्रभाव पड़ने की संभावना है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि में बुध गोचर कर रहे हैं जिसके कारण से आपको काफी फायदा मिलेगा। आपकी लाइफस्टाइल में काफी सुधार हो सकता है और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। संतान से संबंधित शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। इन पॉजिटिव प्रभावों को लाभ लेने के लिए 11 से 27 फरवरी के बीच हरी वस्तुओं का दान करें।
मीन राशि
मीन राशि के लिए बुध का गोचर काफी फायदेमंद साबित होगा। आपकी प्रसिद्धि और प्रतिष्ठा समाज में बढेंगी। इसी के साथ पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण और मधुर रहेगा। अचानक से आपको वित्तीय लाभ मिल सकता है। रुक हुए कार्य पूर्ण होंगे। वित्तीय स्थिरता से बनाएं रखने के लिए आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करने की जरुरत है।
