उज्जैन में महाकाल मंदिर तक पहुंच के लिए रुद्रसागर पर बनाया गया पैदल पुल 15 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लोकार्पित किया जाएगा। यह पुल उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 25 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है। पुल की लंबाई 200 मीटर और चौड़ाई छह मीटर है।
