परीक्षा पर चर्चा एपिसोड 3:गौरव चौधरी, राधिका गुप्ता बता रहे AI के फायदे; कहा- टेक्‍नोलॉजी के इस्‍तेमाल से पढ़ाई आसान होगी

0
54

परीक्षा पे चर्चा 2025 के तीसरे एपिसोड में आज गौरव चौधरी (टेक्निकल गुरुजी) और एंटरप्रेन्योर राधिका गुप्ता टेक्नोलॉजी से जुड़ी बातें स्टूडेंट्स से शेयर कर रहे हैं। सूचना प्रसारण मंत्रालय ने इसका प्रोमो 12 फरवरी को शेयर किया है। इस वीडियो में स्टूडेंट्स गौरव चौधरी और राधिका गुप्ता से AI के यूज से जुड़े सवाल पूछ रहे हैं। AI का कैसे एडवांटेज लें और कैसे डिसेडवांटेज से बचें इस पर भी बात करते नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी ने भी X पोस्ट के जरिए जुड़ने की अपील की पीएम मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, टेक्नोलॉजी एग्जाम के दौरान गैजेट का यूज… स्टूडेंट्स का स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताना। ये कुछ सबसे बड़ी मुश्किलें हैं जिनका सामना स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और टीचर्स करते हैं। गुरुवार, 13 फरवरी को, हमारे पास टेक्निकल गुरु जी और राधिका गुप्ता होंगे। ये ‘परीक्षा पे चर्चा’ एपिसोड के दौरान इन पहलुओं पर चर्चा करेंगे। दीपिका ने बच्‍चों को दिए मेंटल हेल्‍थ के टिप्‍स 12 फरवरी को एक्‍ट्रेस और मेंटल हेल्‍थ एडवोकेट दीपिका पादुकोण ने बच्‍चों से बात की थी। दीपिका ने बताया कि वो बचपन में बहुत शरारती थीं और मैथ्‍स में बहुत कमजोर थीं। उन्‍होंने कहा, ‘स्‍ट्रेस फील होना जीवन का हिस्‍सा है, इसे हम हैंडल कैसे करते हैं, ये मैटर करता है।’ मां से कहा था- अब मुझे नहीं जीना
दीपिका ने बताया कि जब वे मुंबई में अकेली थीं तो डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। उन्‍होंने बताया, ‘मैंने बहुत समय तक किसी के साथ शेयर नहीं किया, क्‍योंकि मैं अकेली थी। एक बार मेरी मम्मी मुझसे मिलने आईं और उनके जाने पर मैं रोने लगी। मेरे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं, मैं सोचती थी कि मुझे अब जीना नहीं है। मम्‍मी ने एक साइकोलॉजिस्‍ट को कॉल किया और मेरी उनसे बात कराई। जब मैं इस बारे में बात करने लगी तो मुझे बहुत हल्‍का महसूस हुआ। 10 फरवरी को PM मोदी ने की थी परीक्षा पे चर्चा
परीक्षा पे चर्चा 2025 की शुरुआत 10 फरवरी को प्रधानमंत्री के बच्‍चों के साथ बातचीत से हुई थी। PM ने 1 घंटे के अपने शो में बच्‍चों को एग्‍जाम वॉरियर बनने के 9 टिप्‍स दिए थे। 8 एपिसोड में होगा इवेंट इस साल पूरा प्रोग्राम 8 एपिसोड में है। इसमें अलग-अलग फील्‍ड के 12 सेलिब्रिटीज के अलावा UPSC, CBSE और JEE क्लियर करने वाले टॉपर्स अपना एक्सपीरियंस शेयर कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here