दिल्ली में पढ़ाई कर रही एमबीबीएस छात्रा मेघना चौहान के साथ टेलीग्राम मैसेजिंग एप के जरिये 44 लाख 11 हजार 363 रुपये की ठगी की गई है। ठगों ने छात्रा को टेलीग्राम एप के एक ग्रुप में जोड़ा, जहां उन्हें टास्क के जरिये हर दिन एक हजार से लेकर दो हजार रुपये तक कमाने का झांसा दिया गया।
