इस बार बोर्ड परीक्षा को लेकर सरकार सतर्क है। हर जिले में जिला स्तरीय समिति गठित की गई है। साथ ही मंडल मुख्यालय में भी समिति बनाई गई है। माशिमं सचिव, केडी त्रिपाठी का कहना है कि ट्रेकिंग मोबाइल एप के माध्यम से इनकी मानिटरिंग की जाएगी। प्रश्न पत्रों का सोशल मीडिया पर वायरल होने से बचाने के लिए सायबर सेल से मदद ली जा रही है।
