173 नगरीय निकायों में 30 ही जीत सकी कांग्रेस:10 निगम, 35 पालिका, 81 नगर पंचायतों पर BJP का कब्जा; AAP की भी एंट्री

0
41

छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव के नतीजे शनिवार को आ गए। राज्य के कुल 173 निकायों में से बीजेपी ने एकतरफा प्रदर्शन किया। सभी 10 नगर निगमों में बीजेपी के प्रत्याशी जीते, कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला। इनमें सबसे बड़ी जीत रायपुर से मीनल चौबे और सबसे छोटी जीत चिरमिरी से रामनरेश राय की हुई है। मीनल चौबे 1 लाख 53 हजार से ज्यादा मतों से दीप्ति दुबे को हराया है, जबकि रामनरेश राय ने डॉ. विनय जायसवाल को 5 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी है। इसके अलावा 49 में से 35 नगरपालिकाएं भाजपा के खाते में गईं, जबकि सिर्फ 8 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। AAP ने बिलासपुर की बोदरी नगर पालिका में जीत दर्ज की। निकाय चुनाव में AAP की यह पहली जीत है। 11 फरवरी को 114 नगर पंचायत में भी वोटिंग हुई थी। इसमें भी बीजेपी ने 81 पंचायत पर कब्जा जमाया। यानी 173 निकायों में 126 पर बीजेपी और महज 30 पर ही कांग्रेस जीत सकी है। तस्वीरों में देखिए जीत का जश्न ………………………………. छत्तीसगढ़ में काउंटिंग लाइव अपडेट पढ़ने के लिए नीचे दिए गए खबर को पढ़ें… छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत: सभी 10 नगर निगम जीते, कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला; AAP ने एक नगर पालिका जीती छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव के नतीजे शनिवार को आ गए। राज्य के कुल 10 निगम, 49 नगरपालिका और 113 नगर पंचायतों पर 11 फरवरी को चुनाव हुए थे। BJP ने सभी 10 नगर निगम में जीत दर्ज की है। यहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। ​​​​​​​पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here