नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात को कुंभ जाने के लिए इंतजार कर रहे यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई। इसमें 18 यात्रियों की मौत हो गई है। आठ लोग घायल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। विपक्ष ने हादसे के बाद व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए हैं।
