इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने शाम 5.30 बजे 18वें सीजन का शेड्यूल रिलीज किया। ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच कोलकाता में 22 मार्च को होगा। दूसरा बड़ा मुकाबला 23 मार्च को मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच चेन्नई में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। इस बार 65 दिन में 74 मैच खेले जाएंगे। 18 मई तक लीग स्टेज के 70 मैच होंगे, जिनमें 12 डबल हेडर हैं। यानी 12 बार 1 दिन में 2 मैच खेले जाएंगे। फाइनल 25 मई को कोलकाता में होगा। हैदराबाद और कोलकाता में प्लेऑफ मैच पहला मैच KKR vs RCB 23 मार्च को पहला डबल हेडर 13 वेन्यू पर 10 टीमों के मुकाबले चेन्नई और मुंबई ने सबसे ज्यादा टाइटल जीते
IPL भारत का फ्रेंचाइजी क्रिकेट टूर्नामेंट है। यह हर साल मार्च से मई के दौरान टी-20 फॉर्मेट में खेला जाता है। इसकी शुरुआत 2008 में 8 टीमों के साथ हुई थी। राजस्थान ने चेन्नई को फाइनल हराकर पहले सीजन का टाइटल जीता था। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे ज्यादा 5-5 टाइटल जीते हैं। KKR 3 खिताब जीतकर तीसरी सबसे सफल टीम है। चैंपियंस ट्रॉफी के 12 दिन बाद IPL
चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल 9 मार्च को होगा। इसके 12 दिन बाद IPL शुरू होगा। यानी प्लेयर्स को तैयारी के लिए 2 हफ्ते भी ठीक से नहीं मिलेंगे। चैंपियंस ट्रॉफी 19 मार्च से शुरू होगी। टूर्नामेंट पाकिस्तान और दुबई में होना है। भारत का पहला मैच 20 मार्च को बांग्लादेश से है। टीम इंडिया दुबई के लिए रवाना हो चुकी है। WPL फाइनल के 6 दिन बाद टूर्नामेंट विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) फाइनल के 6 दिन बाद IPL शुरू होगा। WPL 14 फरवरी को शुरू हुआ और 15 मार्च तक खेला जाएगा। शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद पर 2 विकेट से हरा दिया। पढ़ें पूरी खबर… ————————————— IPL की यह खबर भी पढ़ें… चोटिल गजनफर की जगह मुजीब मुंबई में शामिल चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने के बाद अफगानिस्तानी स्पिनर एएम गजनफर IPL 2025 से भी बाहर हो गए हैं। टीम ने गजनफर की जगह अफगानिस्तान के ऑफ स्पिनर मुजीब-उर-रहमान को अपने साथ जोड़ा है। पढ़ें पूरी खबर…
